UPSC CSE Result 2021: रिजल्ट अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने पहला स्थान और अंकिता अग्रावल और गरिमा सिंगला ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है
UPSC Topper 2021: लोक सेवा आयोग ने (UPSC) आज सिविल सर्विस परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में श्रुति शर्मा ने ऑल इंडिया रैंक 1 और अंकिता अग्रावल ने ऑल इंडिया रैंक 2 और गामिनी सिंगला ने ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल किया है। पहले तीनों स्थानों पर लड़कियां काबिज हैं। श्रुति सेंट स्टीफंस कॉलेज की छात्रा हैं।जामिया के रेजिडेंशियल कोचिंग से श्रुति शर्मा ने सिविल सर्विस परीक्षा की कोचिंग ली है। सफल उम्मीदवारों को पीएम मोदी ने भी बधाई दी है। आपको बता दें कि इस परीक्षा में 685 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए यूपीएससी ने सफल घोषित किया है। इनमें जनरल में 244, ईडब्लूएस में 73, ओबीसी में 203, एससी 105 और एसटी वर्ग में 60 उम्मीदवार शामिल हैं।
बहुत मेहनत और लगन ने दिलाई सफलता
रिजल्ट अभ्यर्थी अपना परिणाम यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर चेक कर सकेंगे। परीक्षार्थियों के मार्क्स रिजल्ट की घोषणा के करीब 15 दिन बाद जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले आयोग ने 17 मार्च को सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2021 का रिजल्ट जारी किया था। मुख्य परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों के इंटरव्यू 5 अप्रैल से 26 मई 2022 तक लिए गए। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2021 भर्ती के माध्यम से सिविल सेवकों के 712 पदों को भरा जाएगा। औरंगाबाद की शुभ्रा शर्मा ने यूपीएससी की परीक्षा में 197वीं रैंक की हासिल, पिछली बार भी इन्हें सफलता मिली थी।
किशनगंज के डुमरिया मध्य विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका जूही कुमारी के पुत्र राज कृष्णा का यूपीएससी में चयन। इन्हें 168 वां रैंक मिला है
यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है।
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों — प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार– में आयोजित की जाती है। मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होती है।
इसे भी पड़े: Delhi news: 11 मई को जाफरपुर से गायब लड़की 23 मई को रोहतक मैं मिला लड़की का शव