KK Death: प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ, जिन्हें केके के नाम से जाना जाता है, का 53 वर्ष की आयु में कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कथित तौर पर कोलकाता के नजरूल मंच में एक संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने के दौरान गायक की तबीयत खराब हो गई थी। जिसके बाद वह होटल लौट आए और गिर गए। उन्हें रात करीब साढ़े दस बजे कलकत्ता मेडिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (सीएमआरआई) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक का माहौल पैदा हो गया है।
उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने भी दी श्रद्धांजलि
उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू ने कहा कि प्रसिद्ध गायक श्री कृष्णकुमार कुन्नाथ के आकस्मिक निधन से व्यथित हूं। अपनी भावपूर्ण आवाज और मधुर गायन के लिए जाने जाने वाले श्री केके का निधन संगीत की दुनिया के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। शांति!
केके मेनन ने भी दुख जताया
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हैरान और दुखी !! ओम् शांति!
टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने भी जताया दुख
संगीतकार केके के निधन पर टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा ‘वे बेहतरीन संगीतकार थे। वे बहुत शांतिपूर्ण जीवन जीते थे। संगीत की दुनिया में केके की आवाज़ का बड़ा योगदान रहा है। हम उन्हें किसी पार्टी में देखते भी नहीं थे। वे आते थे, गाना गाते थे और चले जाते थे। उनका जाना काफी दुखद है।’
अरमान मलिक ने भी दुख जताया
गायक के निधन पर दुख जताते हुए अरमान मलिक ने ट्वीट किया, ‘बेहद दुखद। हम सभी के लिए एक और चौंकाने वाली क्षति। विश्वास नहीं हो रहा है कि हमारे केके सर नहीं रहे… क्या हो रहा है। मैं इसे और नहीं ले सकता।’
नील नितिन मुकेश ने केके को बताया अच्छा गायक और उनको याद किया
अभिनेता ने लिखा, ‘बेहद परेशान करने और चौंकाने वाली खबर, हमारी पीढ़ी के बेहतरीन गायकों में से एक, सभी के प्रिय, केके की हमारे बीच नहीं रहे। उनके गीतों ने उन्हें अमर बना दिया है। वह हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे ❤️🙏🏻। हमारी फिल्म न्यूयॉर्क का उनका गाना है ‘जूनून’ आज भी लाखों प्यार और सपनों की उम्मीद लेकर आता है।’
विवेक अग्निहोत्री ने भी दुख जताया
निर्देशक ने लिखा, ‘केके के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने मेरी पहली फिल्म का पहला गाना गाया था। तब से एक महान मित्र। इतनी जल्दी क्यों, केके, क्यों? लेकिन आप अपने पीछे प्लेलिस्ट का खजाना छोड़ गए हैं। बहुत मुश्किल रात। शांति। केके जैसे कलाकार कभी नहीं मरते।’
मोहित चौहान ने भी केके को याद किया और KK के साथ साझा की तस्वीर
गायक केके के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर साझा करते हुए मोहित चौहान ने लिखा, ‘केके … यह सही नहीं किया। यह आपके जाने का समय नहीं था। यह आखिरी बार था जब हम टूर की घोषणा करने के लिए एक साथ थे। तुम कैसे जा सकते हो??? सदमे में। दुख में। एक प्रिय मित्र, एक भाई चला गया।’
पुरे फ़िल्म जगत से लेकर राजनीती जगत ने और खेल जगत ने दी KK को दी श्रद्धांजलि
इसे भी पड़े: Delhi news: 11 मई को जाफरपुर से गायब लड़की 23 मई को रोहतक मैं मिला लड़की का शव
Weigh Attending a U.S. Public or Private University
66. The Devil Is in the Details